रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में सम्मानित किया। सी फॉर स्टेम कार्यक्रम के तहत सीएम धामी ने 31 मार्च को दोनों छात्राओं को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की है। प्राचार्य उॉ रेनू रानी बंसल ने बताया कि 31 मार्च को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने पीजी महाविद्यालय सितारगंज की छात्रा अंशिका जायसवाल और निभा कुमारी को स्टेम यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। साथ ही उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए भी सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.