झांसी, जुलाई 7 -- झांसी। सितम्बर में नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो होना है। जिसमें झांसी के कारोबारी निर्यातक और नवाचारी शामिल होंगे। इनकी संख्या आधा दर्जन से अधिक होगी। पिछले साल झांसी से कठिया गेहूं के उत्पाद ट्रेड शो में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री की पहल पर उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो नई पहचान बनाने शुरू हुआ था। इस ट्रेड शो का चौथी बार आयोजन 25 से 29 सितम्बर 2026 तक एक्सपोमार्ट नोएडा में किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी इस आयोजन में प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह झांसी के स्टार्टअप, कारोबारी, नवाचारी और उद्यमी हिस्सा लेंगे。

झांसी के निर्यातकों को स्टाल मिलेगा झांसी के नवोदित एवं नियमित निर्यातकों को इस ट्रेड शो में शासन की ओर से निर्धारित दर पर स्टाल उपलब्ध कराये जाएंगे। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यापारिक मेला प्रदेश के उत्पादों, ...