गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जंगीपुर थाना क्षेत्र के ह्दयपुर से शुरू होकर बलिया होते हुए बिहार के मांझी तक जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पूरा होने में और समय लगेगा। जून तक पूरी होने वाले इस एक्सप्रेस-वे के सितम्बर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि लगभग 89 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुछ कार्य बचा है जिसे तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में गाजीपुर-बलिया मार्ग पर बड़े वाहनों का दबाव कम होने में अभी और समय लगेगा। गाजीपुर के ह्दयपुर से शुरू होकर बलिया होते हुए बिहार के मांझी तक जाने जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना की लागत 5311 करोड़ रुपये है। इसे चार पैकेज में बांटकर कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार पैकेज एक का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है। वहीं शाहपुर से पिंडा...