सितंबर से यूपी की इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे तीन-तीन हजार रुपये, कैशलेस उपचार की सुविधा भी
लखनऊ, अगस्त 29 -- UP Government Order: यूपी की 3.53 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सितंबर से अब हर महीने इन्हें तीन-तीन हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। एक सप्ताह पहले ही सीएम योगी ने इसको लेकर घोषणा की थी। दरअसल परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील बना रहे रसोइयों का बढ़ा मानदेय सितंबर के मानदेय में जोड़ा जाएगा। 1000 रुपये मानदेय की बढ़ोत्तरी की गई है। अभी तक उन्हें 2000 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। अब जो अक्तूबर में मानदेय उन्हें मिलेगा वह बढ़कर 3000 रुपये दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी करने के बाद अब इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कुल 3.53 लाख रसोइयों के बैंक खाते में बढ़ा हुआ मानदेय अक्तूबर से आएगा। फिलहाल रसोइयों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। उन्हें हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.