सितंबर से जुड़ेगा 3.53 लाख रसोइयों का बढ़ा मानदेय
लखनऊ, अगस्त 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील बना रहे रसोइयों का बढ़ा मानदेय सितंबर के मानदेय में जोड़ा जाएगा। 1000 रुपये मानदेय की बढ़ोत्तरी की गई है। अभी तक उन्हें 2000 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। अब जो अक्तूबर में मानदेय उन्हें मिलेगा वह बढ़कर 3000 रुपये दिया जाएगा।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी करने के बाद अब इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कुल 3.53 लाख रसोइयों के बैंक खाते में बढ़ा हुआ मानदेय अक्तूबर से आएगा। फिलहाल रसोइयों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। उन्हें हेल्थ कार्ड का वितरण किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत एक रसोइये के परिवार को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.