नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- HDFC बैंक के शेयरों में सितंबर महीने में अब तक करीब 4% की बढ़त देखने को मिली है। इस तेजी के साथ बैंकिंग स्टॉक लगातार दो महीनों की गिरावट के सिलसिले को खत्म करने की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। 21 सितंबर को शेयर ने अहम रेजिस्टेंस स्तरों को पार किया, जिसके बाद बाजार में इसके आगे के प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हुई है। हालांकि, निवेशकों के लिए शेयर की आगे की चाल में सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तरों पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा। यह भी पढ़ें- ATM से कैश निकालने पर कब लगता है चार्ज? जानें SBI, PNB, HDFC और ICICI के नियम टेक्निकल एनालिस्ट पटेल के मुताबिक HDFC बैंक के लिए Rs.680 का स्तर बेहद अहम सपोर्ट के तौर पर काम करेगा। उनका कहना है कि अगर शेयर लगातार Rs.680 के नीचे बंद होता है, तो मौजूदा बुलिश सेटअप कमजोर हो सकता है। वहीं, म...