सितंबर में होगी पीजीआरसी की बैठक
भागलपुर, अगस्त 19 -- भागलपुर। टीएमबीयू के पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल (पीजीआरसी) की बैठक सितंबर में हो सकती है, हालांकि अब तक इसकी तिथि तय नहीं हुई है। 15 सितंबर तक बैठक करने की तैयारी चल रही है। इस बैठक में डिपार्टमेंट रिसर्च काउंसिल (डीआरसी) में पास 2024 से पहले के पैट पूरा करने वाले विद्यार्थियों के शोध प्रबंध को रखा जाएगा। इसके बाद पंजीयन की प्रक्रिया की जाएगी। हालांकि नए नामांकन के लिए सभी पीजी विभागों के हेड से रिक्तियां मांगी गई है। 20 अगस्त तक रिक्ति विवि को भेजनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.