हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- सितंबर माह में हुई सड़क दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में विमलेश शुक्ला निवासी मैगला गंज लखीमपुर हाल नेहरू कॉलोनी रोशनाबाद ने बताया कि उनके पति अवनीश शुक्ला हरिद्वार में नौकरी करते थे। 14 सितंबर को अवकाश होने के चलते वे दोपहर बाद घर लौट रहे थे, तभी भेल मध्यभाग के पास सोलर प्लांट के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि चालक वाहन सहित फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.