नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजस्थान में मानसून अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। सितंबर का दूसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन कई इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 10 शहरों में पारा 35 डिग्री से ऊपर रहा। यानी जिस समय राजस्थान में मानसून की विदाई की आहट सुनाई देनी चाहिए, उस वक्त कई इलाकों में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। हालांकि मौसम पूरी तरह बेरुखा भी नहीं रहने वाला। बंगाल की खाड़ी में 11 सितंबर को नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 12 सितंबर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बेहद सीमित रहने की संभावना है।तीन दिन सूखा मौसम, फिर बंगाल की खाड़ी से आएग...