सितंबर में वाहन बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री का सितंबर में नया रिकॉर्ड बना है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने देशभर में 25.36 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई, जो बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 31.82 फीसदी अधिक है। अगस्त 2026 की तुलना में बिक्री में 4.69 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 1790188 रही। इसमें सालाना आधार पर 33.08 फीसदी और अगस्त के मुकाबले 4.41 फीसदी की वृद्धि हुई। सितंबर में दोपहिया वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। यह 2018 के सितंबर के मुकाबले भी 15.3 फीसदी अधिक है। यात्री वाहनों की बिक्री 427213 रही। इसमें सालाना आधार पर 32.10 फीसदी और मासिक आधार पर 6.17 फीसदी की बढ़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.