नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- देसी कार कंपनी टाटा मोटर्स के लिए बीता सितंबर का महीना बेहद शानदार रहा है। कंपनी ने सितंबर, 2026 में देश के अंदर कुल 68,810 गाड़ियां बेची हैं। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में करीब 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ ही कंपनी के कार एक्सपोर्ट में भी ताबड़तोड़ तेजी देखी गई है। इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों को भी ग्राहकों ने खूब खरीदा है। आइए जानते हैं इस दौरान हुई टाटा के कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।इलेक्ट्रिक कारों का चला तगड़ा जादू सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लोगों का रुझान अब तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की तरफ बढ़ा है। बता दें कि सितंबर के महीने में टाटा ने कुल 15,384 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। इस दौरान ईवी बिक्री में सालाना आधार पर 67 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। यह भी पढ़ें- देश क...