सितंबर में भी बिजली बिल में मिलेगी राहत, 7.5 फीसदी हो सकती है कमी
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर में भी बिजली बिल में कमी होगी। सितंबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं के बिल में 7.5 फीसदी तक की कमी हो सकती है, जो अब तक की सबसे बड़ी कमी होगी। पावर कॉरपोरेशन जल्द ही ईंधन अधिभार शुल्क की दर जारी कर सकता है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सितंबर में ईंधन अधिभार में होने वाली कमी अब तक की सबसे बड़ी कमी साबित हो सकती है। इससे प्रदेश के करोड़ों विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, सितंबर के बिल में 7.5 फीसदी हो सकती है कमी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.