सितंबर में तीन दिवसीय हड़ताल के साथ आठ दिन बैंक बंद रहेंगे
पटना, अगस्त 26 -- सितंबर में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के साथ कुल आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के यूनियनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स की ओर से घोषित 11 सितंबर की बैंक हड़ताल के बाद बैंककर्मी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, 12 सितंबर को दूसरे शनिवार और 13 को रविवार तथा 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 को रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस प्रकार, अगले माह हड़ताल के कारण कुल आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे बिहार में सात हजार बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होगा। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि बैंक कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंककर्मियों ने राइट टू डिस्कनेक्ट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। बैंक के कर्मचारी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.