धनबाद, अक्टूबर 18 -- धनबाद। कोयला कंपनियों ने सितंबर 2026 में केंद्र और राज्य सरकारों के खजाने में कुल 21,220.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसमें रॉयल्टी, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी), वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), कोयले पर उपकर और अन्य मदों से प्राप्त राशि शामिल है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस भुगतान में झारखंड की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। झारखंड को सबसे ज्यादा सितंबर में रिकॉर्ड 8,900 करोड़ रुपये मिले। सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड को विभिन्न मदों में कुल 8,900.17 करोड़ रुपये मिले। यह कुल भुगतान का लगभग 41.94 प्रतिशत है। इस सूची में मध्य प्रदेश 3,465.17 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ओडिशा को 2,811.47 करोड़ रुपये मिले। छत्तीसगढ़ को 2,206....