सितंबर तक किया जाएगा राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण
विकासनगर, जून 9 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए निर्धारित मानकों, आवश्यक अभिलेखों और पात्रता संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। बैठक में एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण के लिए शासन की ओर से निर्धारित मानकों का पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) की रिपोर्ट महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है। इसके अलावा आंदोलन से संबंधित पुलिस डायरी के अंश, दर्ज एफआईआर अथवा अन्य उपलब्ध सरकारी अभिलेख भी आवश्यक प्रमाण के रूप में माने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.