सितंबर तक कर्ज फ्री हो जाएगी यह कंपनी, Rs.10 से कम का है शेयर, मुनाफा भी बढ़ा
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच इस कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़कर 221.88 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 161.93 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा है कि आमदनी बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 879.27 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 807.88 करोड़ रुपये थी।तिमाही में कर्ज मुक्त हो जाएगी कंपनी इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह चालू तिमाही यानी सितंबर तक कर्ज-मुक्त हो जाएगी। पीसी ज्वेलर ने कहा कि कंपनी ने कर्ज कम करने की अपनी यात्रा में काफी प्रगति की है। इसने अब तक गठजोड़ में शामिल 14 बैंकों में से सात का कर्ज पूरी तरह चुका दिया है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.