मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- मानसून सीजन के दौरान इस बार जुलाई और अगस्त के महीने में बारिश औसत से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग की तरफ से सितंबर के महीने का आगाज बारिश की फुहारों के बीच होने का अनुमान जाहिर किया गया था जिसके अनुरूप सितंबर के चार दिनों में कभी हल्की और कभी तेज बारिश दर्ज की गई है। जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर सितंबर महीने के चार दिनों में कुल साठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मुरादाबाद में सितंबर के महीने की औसत बारिश डेढ़ सौ मिलीमीटर होती है। पिछले चार दिनों में हुई बारिश और अभी आगे बारिश की संभावना बनी होने के मद्देनजर इस बार सितंबर में औसत जितनी या इससे थोड़ा अधिक बारिश होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से चढ़ा पारा, पश्चिम में जमकर बरस रहे बादल यह भी पढ़ें-...