लखनऊ, अगस्त 27 -- प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए सितंबर में अब तक की सबसे बड़ी राहत मिलने जा रही है। पावर कॉरपोरेशन ने सितंबर के लिए ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) में 7.93 प्रतिशत की कमी का आदेश जारी किया है। इसके चलते सितंबर में प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में एफपीपीएएस के रूप में 7.93 प्रतिशत की राहत मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को लगभग 604 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।इस मामले को लगातार उठाने वाले उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने गत दिवस सितंबर में उपभोक्ताओं को 7.5 प्रतिशत से अधिक की राहत मिलने की संभावना जताई थी। यह भी पढ़ें- UP के लिए गुड न्यूज, सितंबर में भी कम आएगा बिजली का बिल; कितना घटेगा यूपीपीसीएल के गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे पहले जुलाई में उपभोक्ताओ...