धनबाद, अगस्त 26 -- पूर्व रेलवे में मुगमा स्टेशन के रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। धनबाद होकर चलनेवाली 18 ट्रेनें सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में रद्द रहेंगी। आठ ट्रेनें धनबाद नहीं आएंगी और बदले रूटों से चलेंगी। धनबाद से सुबह में पटना जानेवाली ट्रेन जसीडीह-झाझा की बजाय गोमो होकर गया चलेगी। रद्द ट्रेनों में 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 सितंबर, 12329 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 22 सितंबर, 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर, 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर, 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 सितंबर, 12330 आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 सितंबर, 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 24 सितंबर, 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्...