सितंबर के अंतिम सप्ताह लगेगी 95वीं पेंशन अदालत
कानपुर, सितम्बर 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अपर निदेशक/संयोजक, पेंशन अदालत, कोषागार एवं पेंशन यज्ञेश सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 95वीं पेंशन अदालत का आयोजन सितंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। समस्याओं से जूझ रहे पेंशनधारक निर्धारित प्रारूप में अपना वाद पत्र तीन प्रतियों में पंजीकृत डाक के माध्यम से अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, कलेक्ट्रेट कम्पाउंड, कानपुर मण्डल के पते पर भेज दें। आवेदन 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रकरणों पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संयुक्त मोबाइल कोर्ट का अयोजन 25 से देहरादून में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.