रामपुर, सितम्बर 8 -- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) द्वारा 13 सितंबर को आयोजित होने वाली महा रैली को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह महा रैली सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक होगी। आरपीआई अठावले के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को रैली की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव व मुरादाबाद मंडल प्रभारी सलीम मलिक, रामपुर जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद सैफी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. आलिम, जिला उपाध्यक्ष इकबाल खान, जिला महासचिव जावेद मियां, इ...