नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर हनुका उत्सव के एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना के बाद इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने विदेश यात्रा करने वाले इजरायलियों के लिए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, सामूहिक आयोजनों से बचने की सलाह दी गई है। खासकर वहां, जहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। साथ ही यहूदी और इजरायली स्थलों के आसपास सतर्कता बढ़ाने का आह्वान किया गया है। साथ ही यात्रियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तुरंत स्थानीय सुरक्षा बलों को सूचना देने की सलाह दी गई है। वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू ने बोंडी बीच गोलीबारी पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कमजोरी को कार्रवाई से और तुष्टीकरण को दृढ़ संकल्प से बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.