नई दिल्ली, जनवरी 7 -- ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया था। अगला मैच 4 विकेट से इंग्लैंड ने जीता और फिर पांचवें मैच की पहली पारी में 384 रन इंग्लैंड ने बनाए तो ऐसा लगा कि इंग्लैंड की टीम आखिरी टेस्ट मैच में मेजबानों को फिर से टक्कर देगी, लेकिन ये कोरी कल्पना साबित हुई, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह से धोया और बोर्ड पर 567 रन टांग दिए। ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों ने दमदार शतक जड़ा और अब इंग्लैंड पर इस मैच में पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है। सीरीज की स्कोरलाइन अगर ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 4-1 रहे तो हैरानी की बात नहीं होगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त मिली है। इस खाई को पाटना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा, जो कि मैच के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.