सिडनी तक पहुंची मुसहर बच्चों के शिक्षा-स्वास्थ्य की आवाज
गंगापार, अगस्त 19 -- ब्लॉक के सोरों से मुसहर बिरादरी के बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए उठ रही आवाज अब सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े और प्रसिद्ध शहर सिडनी तक पहुंच गई है। द माउंटेन मेन दशरथ मांझी जन कल्याण मिशन की ओर से किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर सिडनी में रह रहे प्रवासी भारतीय मनीष घनघास ने मदद का हाथ बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी सिडनी में रहकर जॉब कर रहे मनीष घनघास मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के भम्भेवा गांव के निवासी हैं। संस्था के फेसबुक अकाउंट को फॉलो करने वाले मनीष सोशल मीडिया के माध्यम से संस्था द्वारा मुसहर समाज के बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को लगातार देखते और सराहते रहे हैं। प्रयासों से प्रभावित होकर उन्होंने संस्था के कार्यों में आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.