सिडकुल स्थित कंपनी में छापा, 17 नाबालिग बाल श्रमिक रेस्क्यू
रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बाल कल्याण समिति की सूचना पर गठित संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र स्थित एक कंपनी में छापेमारी कर 17 नाबालिगों को बाल श्रम से मुक्त कराया। देर रात तक चले अभियान में सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि कंपनी के खिलाफ श्रम कानूनों और बाल संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कंपनी में नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत मिलने पर बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव टांकरा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रविवार की रात करीब नौ बजे अचानक छापा मारा। तलाशी के दौरान कंपनी परिसर के विभिन्न हिस्सों में 17 नाबालिग बच्चे काम करते मिले। कार्रवाई के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बच्चों को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता से सभी बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.