सिडकुल में 2004 की भर्ती से जुड़ी फाइल और दस्तावेज गायब
देहरादून, मई 14 -- राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) के आईटी पार्क स्थित मुख्यालय से वर्ष 2004 की भर्ती और संविदा नियुक्तियों से जुड़ी फाइल रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि भर्ती दस्तावेजों में हुई किसी बड़ी गड़बड़ी को छिपाने के मकसद से इस फाइल को जानबूझकर गायब किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिडकुल प्रबंधन की ओर से राजपुर थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सिडकुल मुख्यालय में तैनात एचआर प्रबंधक करन सिंह नेगी ने तहरीर दी। बताया कि उनकी टीम बीते आठ मई को विभाग में वर्ष 2004 में हुई कुछ अहम नियुक्तियों के दस्तावेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सहायक प्रबंधक, प्रबंधक (लेखा) और सहायक प्रबंधक (एचआर) के पदों पर हुई संविदा और नियमित भर्ती की मुख्य फाइल निगम के रिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.