हरिद्वार, फरवरी 26 -- थाना सिडकुल क्षेत्र में सरेआम सड़क पर हंगामा और हुड़दंग करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। बुधवार रात को दोनों आरोपी रास्ते में शोर-शराबा कर राहगीरों को परेशान कर रहे थे। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद वे नहीं माने, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान अशोक निवासी रावली महदूद और लक्की निवासी बिजनौर के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.