देहरादून, मार्च 29 -- हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था बाधित करने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति सड़क पर शोर-शराबा और उत्पात मचा रहे थे, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद दोनों नहीं माने। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन असहयोग करने पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में दुर्गेश कुमार और नारायण उपाध्याय शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.