हरिद्वार, मार्च 2 -- सिडकुल की एक कंपनी के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सुपरवाइजर और श्रमिक के बीच शुरू हुआ विवाद अब प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि दुर्व्यवहार झेल रहे श्रमिक को ही हटा दिया गया, जबकि शिकायत के घेरे में आए सुपरवाइजर पर कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज साथी श्रमिकों का आरोप है कि सुपरवाइजर लंबे समय से अपमानजनक व्यवहार कर रहा है। कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। हाल ही में इसी तनाव के चलते कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सोमवार को आक्रोशित श्रमिकों ने कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस घटना के बाद कंपनी प्रबंधन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा। पीड़ित श्रमिक का दावा है कि निष्पक्ष जांच के बिना उसे नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि आरोपी को यथावत काम पर बनाए र...