हरिद्वार, मार्च 8 -- ऊर्जा निगम ने रविवार को सिडकुल क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम किया। इसका लाभ करीब 50 उद्योगों को मिलेगा। हालांकि, मरम्मत के दौरान करीब 10 घंटे की कटौती से स्थानीय लोग परेशान भी दिखे। करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित रही। रविवार को सिडकुल के वर्धमान उपसंस्थान में स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई। पुराने आठ एमवी ट्रांसफार्मर को हटाकर 12.5 एमवी ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इसके लिए छह फीडरों को सुबह आठ बजे बंद कर दिया गया था। मरम्मत में लगभग 10 घंटे का समय लगा। इसके बाद शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। रविवार को सिडकुल क्षेत्र के अधिकांश उद्योग बंद रहे, इसलिए उद्योगों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। लेकिन, स्थानीय लोगों को सुबह से शाम तक परेशानी झेलनी पड़ी। पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। ईई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.