सिडकुल में चेकिंग के दौरान युवक दबोचा
हरिद्वार, मई 4 -- सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ अजय शाह ने बताया कि सोमवार को थाना सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नवोदय नगर तिराहे के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आयुष त्यागी निवासी ग्राम किवाड़ा बिजनौर यूपी, हाल निवासी महादेवपुरम जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- सिडकुल में चेकिंग के दौरान युवक से तमंचा और कारतूस बरामद यह भी पढ़ें- तमंचा व कारतूस के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.