सिडकुल फैक्ट्री में हादसा, मोटर में दुपट्टा फंसने से युवती की मौत
रुद्रपुर, जून 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र की एक ऑटोमोबाइल फैक्ट्री में शुक्रवार को हादसे में एक युवती की मौत हो गई। ड्यूटी समाप्त होने के बाद फैक्ट्री परिसर से निकलते समय उसका दुपट्टा चल रही मोटर में फंस गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप निवासी नीरजा (25) पुत्री वेद प्रकाश सिडकुल स्थित औरंगाबाद ऑटोमोबाइल फैक्ट्री में कार्यरत थी। शुक्रवार शाम को शिफ्ट समाप्त होने के बाद वह मुख्य मार्ग की बजाय एक संकरी गली से होकर बाहर निकल रही थी। इसी दौरान वहां चल रही मोटर में उसका दुपट्टा फंस गया। अचानक दुपट्टा खिंचने से वह जमीन पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसा होते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री अधिकारियों को सूचना दी। घायल नीरजा को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.