देहरादून, नवम्बर 13 -- हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने चोरी की योजना बनाने वाले चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी करने में इस्तेमाल औजार और एक आई 10 कार बरामद की है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस टीम को एचआर नंबर की कार संदिग्ध अवस्था में घूमती दिखाई दी। टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें हथौड़ा, छैनी, प्लास और पेचकस जैसे चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुमान पुत्र अमित कुमार निवासी मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) हाल निवासी सूर्य नगर कॉलोनी सिडकुल, शुभम चौधरी पुत्र वशिष्ट चौधरी निवासी ग्राम चुक्टी देवरिया, जिला उधम सिंह नगर, आदर्श पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी बिहार हाल निवासी राधा एनक्लेव नवोदय नगर सिडकुल और रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.