रुद्रपुर, फरवरी 28 -- सितारगंज। औद्योगिक पार्क क्षेत्र में निराश्रित मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन मवेशियों के सड़कों में होने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें मवेशियों के अलावा वाहन सवार भी चोटिल हो रहे हैं। शुक्रवार को गोरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में दो गायों को बीमार व घायलावस्था में इलाज कराया। बाद में दोनों गायों को ट्रकों से गोशाला के सुपुर्द किया। सतनाम सिंह ने प्रशासन से निराश्रित मवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.