हरिद्वार, जनवरी 31 -- सिडकुल क्षेत्र में कंपनी से ड्यूटी करके घर लौट रहे कर्मचारी से तीन बाइक सवार युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नीरज पुत्र काशीराम निवासी परवनपुर गफ्फार नगर खीरी हाल निवासी सूर्यनगर कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह जेबीएम कंपनी में कार्यरत हैं। 29 जनवरी की रात ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे की ओर पैदल जा रहे थे और इस बीच मोबाइल पर भी बात कर रहे थे। रात करीब 10:35 बजे जब वे मिंडा कंपनी की पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने फोन छीन लिया और फरार हो गए। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.