सिडकुल की दो कंपनियों में वेतन विसंगतियों को लेकर हड़ताल
हरिद्वार, मई 12 -- बहादराबाद, संवाददाता। वेतन विसंगतियों और श्रमिक सुविधाओं की मांग को लेकर मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र की दो कंपनियों के कर्मचारियों ने हड़ताल की। जींस निर्माण और हर्बल उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के एक हजार से अधिक कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने रोशनाबाद स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। वीनस कंपनी के कर्मचारियों ने फैक्ट्री से विरोध मार्च निकाला, जो जिला मुख्यालय रोशनाबाद होते हुए सहायक श्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। श्रम कार्यालय परिसर के बाहर आयोजित जनसभा में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, ओवरटाइम बढ़ाने, कैंटीन में कम दर पर भरपेट भोजन उपलब्ध कराने और आकस्मिक अवकाश देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.