रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर स्थित एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एचआर ललित मोहन जोशी ने नगला बीट के वन विभाग अधिकारी ललित पांडे को सूचना दी कि कंपनी परिसर में एक मृत सांभर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही ललित पांडे वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। वन अधिकारी ललित पांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सांभर का ऊपरी भाग, विशेषकर सिर, सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी मृत्यु कुछ समय पूर्व हुई होगी। मृत सांभर को कंपनी के पास स्थित वन भूमि में नियमानुसार गड्ढा खोदकर दफना दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.