वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। बरेका फुटबॉल नर्सरी की होनहार खिलाड़ी अंजलि यादव का चयन इंडियन फुटबॉल लीग-2 के लिए हुआ है। लीग के मैच 20 से 28 मार्च तक बेंगलुरु में खेले जाएंगे। अंजलि यादव टीम के साथ बुधवार को जुड़ गईं। अंजली मध्यप्रदेश की टीम से खेलेंगी। इससे पहले अंजलि यादव ने उत्तरप्रदेश की टीम से अंडर-19 नेशनल के फाइनल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साथ ही टीम ने नेशनल फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंजलि की मां बरेका हॉस्पिटल में सफाईकर्मी हैं। इनके कोच भैरव दत्त हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.