वाराणसी, अप्रैल 16 -- जूडो में समीर, रुद्र और सुधांशु ने जीता स्वर्ण पदक फोटो- जूडोवाराणसी। समीर प्रजापति, रुद्र प्रताप और सुधांशु यादव ने गुरुवार को जिलास्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाल परमानंदपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता 25 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में समीर प्रजापति ने पर्व पांडेय को 20 सेकंड तक होल्ड कर पूरे अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। विनोद और प्रशांत ने कांस्य पदक प्राप्त किया।40 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र प्रताप ने अंश यादव को एक मिनट में पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। कुशल और प्रीतम ने कांस्य पदक जीता। 45 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में सुधांशु यादव ने शुरू से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सुधांशु यादव ने स्वर्ण पदक जीता। कमल और रमेश ने कांस्य पद...