वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी। बनारस के क्रिकेटर प्रियांशु सिंह का चयन चितरंजन लोकोमोटिव वर्कशॉप में खेल कोटे से हुआ है। प्रियांशु बाएं हाथ के बल्लेबाज और बॉलर भी हैं। वह 2012 में शिवपुर क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे थे। 2014 में फतेहपुर हॉस्टल में चयन हुआ। वर्तमान में वह ओलंपिक विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस करते थे। के नियमताबाद (चंदौली) के भरछा गांव के मूल निवासी प्रियांशु पूर्वांचल विवि से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडलिस्ट हैं। 2022 में यूपी से अंडर 21 के शिविर में थे। प्रियांशु के चाचा सतीश नारायण सिंह हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पूर्वोत्तर रेलवे के हॉकी कोच हैं। प्रियांशु के पिता संतोष नारायण सिंह पूर्व प्रधान एवं उनके दादा दुर्गेश नारायण सिंह किसान हैं। प्रियांशु के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.