वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को 13वां लीग मैच खेला गया। इसमें अनिल मिश्रा की घातक गेंदबाजी की बदौलत विद्युत टीआरडी ने विद्युत सामान्य विभाग को 69 रनों से हराया। विद्युत टीआरडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत सामान्य की पूरी टीम 89 रन पर ऑल आउट हो गई। विद्युत टीआरडी के अनिल मिश्रा ने चार ओवर में आठ रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सहायक विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) वीरेंद्र भारती ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.