सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी
जौनपुर, सितम्बर 3 -- जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (अप-डाउन) के ठहराव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान की है। सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से जौनपुर के साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सुविधा होगी। जिलेवासियों की मांग पर राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव इसके लिए प्रयासरत थे। राज्यमंत्री ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का अभार जताते हुए कहा कि जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव सिटी स्टेशन की तरफ से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत है। इस ट्रेन के ठहराव से दिल्ली, पूर्वांचल सहित विभिन्न प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज-अररिया होकर गुजरेगी भारतीय रेल की मल्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.