सिटी स्कैन मशीन दे गई 'दगा', ट्रायल भी टला
वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मरीजों को अत्याधुनिक जांच सुविधा देने को रामनगर के एलबीएस अस्पताल में करीब एक माह पहले आई सिटी स्कैन मशीन शुक्रवार को दगा दे गई। मशीन से मानक से अधिक रेडिएशन उत्सर्जित होने की आशंका पर इसका ट्रायल भी टाल दिया गया। 11 जून को प्रस्तावित ट्रायल नहीं हो सका था। पीपीपी मॉडल पर एलबीएस अस्पताल में सिटी स्कैन शुरू होना था। इसके तहत मई में मशीन आ गई थी। इसके इंस्टालेशन के समय ही तकनीकी खामी सामने आई थी। परीक्षण में रेडिएशन का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अधिक रेडिएशन वाली मशीन का उपयोग किया जाए तो मरीजों के अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसी कारण सुरक्षा के मद्देनजर मशीन का संचालन शुरू नहीं किया गया। वहीं सुविधा शुरू नहीं होने से गंभीर मरीजों को भी जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.