समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- समस्तीपुर : सिटी सेंट्रल स्कूल, मूसापुर में अंगूर दिवस मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों को अंगूर खाने के फायदे बताए गए और उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी दी गई। बच्चों ने अंगूर के महत्व पर पेंटिंग, भाषण, और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि एंटी ऑक्सीडेंट, पोटेशियम और विटमिन सी से भरपूर होता है जो हृदय स्वास्थ्य, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों को अंगूर भी खिलाया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुप्रिया झा, अंकिता गुप्ता, मनीषा मिश्रा, राधिका सिंह और प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.