बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करने के लिए सकल हिन्दू समाज द्वारा चैत्र शुक्ल पक्ष त्रैयोदशी मंगलवार 31 मार्च को सिटी सेंटर के हर्षवर्धन प्लाजा में शाम 4 बजे से रात्री 8 बजे तक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक शिव अग्रवाल ने जानकारी दिया कि इस सम्मेलन में सेक्टर 4ए, सिटी सेंटर, सेक्टर 4ई में निवास करने वाले सभी सनातनी परिवारों की सहभागिता को सुनिश्चित करनेश सफल प्रयास किया ज रहा है। सम्मेलन में विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इसमें 11 विभिन्न धुनों में हनुमान चालीसा पाठ प्रमुख आकर्षण रहेगा। रामचरितमानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जएगा जिससे प्रभु श्रीराम के संबंध में ज्ञान का विस्तार हो सके।...