बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो इस्पात नगर के प्रमुख व्यवसायिक स्थल सिटी सेंटर सेक्टर चार में अब फेंसिंग जी का जंजाल बन गया है। सबसे व्यवस्त इस इलाके में प्रबंधन की ओर से सभी खुले स्थानों पर कंटीली तार की बाउंड्री बना दी गई है। जिस कारण अब इस सेक्टर के चारों तरफ की सड़कों के किनारे लोग अपने अपने वाहन पार्क करने को मजबुर हो गए है। पूर्व में कई स्थानों पर बने मैदान में बच्चे खेलने के साथ साथ व्यायाम करने जाते थे। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग भी बेकार पड़े इन खाली स्थानों पर होती थी। लेकिन अब इस स्थान पर पार्किंग तो दुर की बात सड़क पर खड़ा होने का भी स्थान नहीं बचा है। जिस कारण हर दिन शाम ढ़लते ही जैसे ही भीड़ बढ़ती है लोग इस बाजार में वाहन से आने में कतराने लगे है। मामले को लेकर प्लॉटधारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। पहले खुले मैदान में प्लॉटधारि...