बोकारो, मार्च 21 -- नगर के सेक्टर 4 स्थित सिटी सेंटर के विभिन्न प्लॉट में नगर सेवा की ओर से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की माने तो विगत 15 दिनों से गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई होने से जीना मुश्किल हो गया हैं। यह गंदा पानी पीने लायक नहीं रह पाता है। जबकि इसको लेकर सिटी सेंटर के एचडी व एचई प्लॉटधारी कई बार नगर सेवा के जलापूर्ति विभाग के अधिकारी को लिखित व फोन के माध्यम से शिकायत कर चुके हैं। प्लॉटधारी मोतीलाल वर्णवाल ने बताया सुबह 4 बजे ही पानी का सप्लाई शुरू हो जाता है पर उसमें से गंदा पानी आने से उसे नहीं भरता हूं। जबकि एक घंटे के बाद वह पानी धीरे घीरे साफ होने लगता है। इसी प्रकार से प्लॉटधारी सुधीर लाल ने बताया पानी का सप्लाई समय पर शुरू हो जाता है पर गंदा पानी आने...