सिटी श्मशान भूमि के पास मिला युवक का शव
बरेली, मई 30 -- सिटी श्मशान भूमि के पास शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि शनिवार सुबह सिटी श्मशान भूमि में बड़े मंदिर के पीछे करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। युवक ने सफेद टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में कलावा और सफेद धातु का कड़ा पहना हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में शव करीब चार दिन पुराना बताया गया है और मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों और थानों को सूचना देने के साथ ही उसके फोटो वायरल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.