बरेली, अप्रैल 10 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड में स्थित क्रॉसिंग संख्या 248/स्पेशल (श्मसान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य चल रहा है। 12 अप्रैल को रात 00.20 बजे से 03.20 बजे तक पॉवर ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। जिससे रेल संचालन भी प्रभावित होगा। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया, तीन घंटे का यातायात एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यातायात एवं पावर ब्लाक के कारण ट्रेनों को शार्ट-टर्मिनेट एवं शार्ट-ओरिजनेट कर संचलन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...