गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। खेलो इण्डिया साई एवं भारतीय वालीबाल संघ के निर्देश पर गोरखपुर खेला इण्डिया, सिटी वॉलीबॉल लीग का आयोजन 25 व 26 मार्च 2026 को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला वालीबाल संघ, गोरखपुर द्वारा आयोजित इस लीग में खिलाड़ियों को खेलो इण्डिया का प्रमाणपत्र एवं विजेता एवं उप-विजेताओं को निर्धारित पुरस्कार दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को खेलो इण्डिया के पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। इसमें किसी भी स्कूल के स्टूडेंट प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी सचिव जिला वालीबाल संघ, गोरखपुर बीएन मिश्रा ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.